।।Black Fungus Kya Hai।। ब्लैक फंगस क्या है।। ब्लैक फंगस के लक्षण।। ब्लैक फंगस से बचने के तरीके।।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ होंगे।

दोस्तो आज हम बात करने वाले है ब्लैक फंगस यानी म्युकरममाइकोसिस के बारे में ।


म्युकरमाइकोसिस एक फंगल इंफेक्शन है और कोरोना वायरस के समय इस रोग के मरीज बहुत अधिक देखने को मिल रहे है।

एक्सपर्ट का कहना है कि वैसे तो यह एक बहुत ही रेर इंफेक्शन है लेकिन इस वक्त यह कहीं से भी रेर बीमारी नही लग रही है।

एक्सपर्ट का मानना है कि यह इंफेक्शन उन लोगो में आसानी से फेल जाता है जो पहले से किसी बीमारी के जूझ रहे हो ओर जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया हो। यही कारण है कि इस इंफेक्शन के मरीज हमे इस वक्त देखने को मिल रहे है।

चूँकि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। यही कारण है कि इस इंफेक्शन के मरीज हमे इस वक्त देखने को मिल रहे है।

वैसे यह बीमारी हर एक कोरोना मरीज को नही होती है।

इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार कुछ खास परिस्थितियों मैं ही कोरोना मरीजो को ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता है।

जैसे अनियंत्रित डाईबिटीज, स्टेरॉयड की वजह से कमजोर इम्युनिटी ( कोरोना मरीजो को भी स्टेरॉयड दिया जाता है।) ऑरगन ट्रांसप्लांट, केंसर जैसी बीमारियों वाले मरीजो को यह खतरा ज्यादा रहता है। 

इसके अलावा यह इंफेक्शन शरीर पर चोट, रगड़ या फिर जले हुए भाग से भी यह शरीर में दाखिल हो सकता है।

बात करते है कि इसके लक्षण क्या है और इसकी पहचान कैसे की जाए।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्लेक फंगस में आँख में लालपन और दर्द, बुखार, सिरदर्द, खाँसी व सास लेने में तकलीफ आदि लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है।

अब बात करते है कि हम अपना बचाव ब्लैक फंगस से से कैसे कर सकते है?

1 धूल वाली जगह पर मास्क पहनकर रखे।

2 मिट्टी, काई (फंगस) या खाद जैसी चीजों के पास जाते समय जूते, पूरी बाह की शर्ट व पेंट पहने।

3 साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

4 अपनी डाईबिटीज को कंट्रोल करें और स्टेरॉयड का कम से कम इस्तेमाल करें।

NOTE एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह इंफेक्शन कोरोना के जैसे संपर्क में आने से नही फैलता है।

तो यह थी जानकरी ब्लैक फंगस के बारे में । आपको यह जानकारी कैसी लगी यह आओ हमे कमेंट कर के जरूर बताये।

और हमारे ब्लॉग को फॉलो करना न भूले और हमे फॉलो भी जरुर करें धन्यवाद।

।।जय हिन्द।।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Vitamin E Benefits।।विटामिन ई के फायदे।।

benefits of coconut water

What Is The Black White Or Yellow Fungus।। ब्लेक व्हाइट व येल्लो फंगस के लक्षण व बचने के उपाय।।